हवस में हैवान बना ये बाप, करतूत ऐसी की जानकर रूह कांप जाएंगे

रिपोर्ट: प्रीतम दुबे

हैवान बाप ने बेटी का यौन शोषण किया। फिर यह सिलसिला चल पड़ा। बेटी ने विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया। पटना निवासी यह डॉक्टर पिता अभी छपरा जिले में तैनात है। पीडि़त बेटी ने पिता के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की है।

पीडि़ता आलमगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि  पिता नौ साल की उम्र से उसका यौन शोषण कर रहे हैं। हैवानियत का विरोध करने पर उसे प्रताडि़त किया जाता रहा। इसी क्रम में विरोध करने पर रविवार की सुबह पिता ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने अपनी मंझली बहन को पूरी कहानी बताई तो उसने साथ दिया। फिर, दोनों बहनें थाना जा पहुंचीं।

पीडि़ता इंटर की छात्रा है, जबकि मंझली बहन छत्तीसगढ़ से बीडीएस कर रही है। मंझली बहन ने बताया कि पिता की हरकतों का विरोध किया तो उन्‍होंने घर से बाहर निकाल दिया। उधर, पीडि़ता कहना है कि जब लिखित शिकायत करने महिला थाने पहुंची तो थाना प्रभारी ने पहले उसे वापस घर जाने की सलाह दी। कहा कि माता-पिता से पूछताछ के बाद ही केस दर्ज होगा।

पीडि़ता का परिवार पटना के आलमगंज में किराए के मकान में रहता है। बड़ी बेटी की शादी तय है। मंझली और छोटी बेटी उसकी शादी में अधिक पैसा खर्च करने का विरोध कर रही हैं। इस बीच यौन शोषण का मामला भी फंस गया है।

महिला थाने की पुलिस ने पीडि़ता के पिता और मां को थाने पर बुलाया। दोनों से बंद कमरे में पूछताछ चलती रही। डॉक्टर की दोनों बेटियां भी थाने में मौजूद रहीं। डॉक्टर ने बताया कि आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। महिला थाना प्रभारी स्मिता सिन्हा ने कहा कि पीडि़ता देर शाम थाने आई थी। उसकी शिकायत सुनी गई। पीडि़ता के पिता और मां से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 


Create Account



Log In Your Account